फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे में श्रीनगर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी देवेंद्र कुमार (32) साथी प्रमोद (26) व सर्वेश (20) के साथ बाइक सेे गुरुवार की शाम किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी हाईवे में श्रीनगर पेट्रोप पंप के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना के बाद बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार रामनगर निवासी बॉबी (18) व अरुण (15) के सिर पर चोटें आईं। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायलों को इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें