फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सिपाही की बहन की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में सिपाही की छोटी बहन की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही मुठभेड़ में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 20 वर्षीय युवती की हत्या 13 अप्रैल की रात हुई थी। उसका शव 14 अप्रैल की सुबह पहाड़ किनारे मिला था। पुलिस ने 15 अप्रैल की सुबह मुठभेड़ में दो आरोपियों धर्मेंद्र कुमार व सुमित सिंह को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी सुमित ने युवती की शादी दूसरी जगह तय हो जाने पर गला दबाकर हत्या किए जाने की बात स्वीकारी थी। दो दिन पहले युवती के पिता ने एसपी शशांक सिंह को शिकायती पत्र देकर एक और युवक के घटना में शामिल होने का आरोप लगाया था।
एसपी के निर्देश पर मामले में युवक का नाम बढ़ाया गया था। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि युवती की मौत के मामले में भूरा सिंह की संलिप्तता पाई गई जिसे राठ रोड स्थित बीएसएनएल टावर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें