फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नौतपा के पहले दिन तपी पठारी धरती, गर्म हवा ने किया बेहाल

Tue, 26 May 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 24 परिचय-कस्बा अजनर में भीषण गर्मी में धूप से बचाव करतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर नौपता के पहले दिन आसमान से आग बरसी। पूरे दिन गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया। दोपहर के समय मुख्य बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तीखी गर्मी के साथ ही उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ बजे से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। नौपता के पहले दिन कुछ ज्यादा ही तपन देखने को मिली। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें और भी तीखी होती गईं। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान से आग बरसने लगी। इससे शहर की सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसर गया। गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी काम होने पर ही लोग तौलिया ढककर ही घरों से बाहर निकले। हालांकि, दोपहर बाद आमसान में बादल भी छाए रहे लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सूर्यास्त के बाद धूप तो चली गई लेकिन गर्म हवाओं का असर बरकरार रहा। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 14 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 16 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा का कहना है कि नौतपा का दौर शुरू हो गया। इस बार नौतपा का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि, जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। तब गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

फोटो 25 एमएएचपी 24 परिचय-कस्बा अजनर में भीषण गर्मी में धूप से बचाव करतीं युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें