फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अक्टूबर को महोबा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mon, 10 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री का फूल मालाओं से स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखाग्रस्त बुंदेलखंड का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को महोबा आएंगे। इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री खेत सिंचाई योजना सहित कई सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के महोबा दौरे को लेकर भाजपाई गदगद हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन


ने बताया कि प्रधानमंत्री बुंदेलखंड के प्रति खासा गंभीर हैं। 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। वह एक दिवसीय कार्यक्रम में महोबा आएंगे। महोबा जनपद के सूखाग्रस्त किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे। साथ ही जिले की सरहद पर बसे मध्यप्रदेश के किसानों सेे भी

बातचीत कर सूखे की समस्याओं से रूबरू होगे। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक से प्रदेश में लूट खसोट मची है। इन सभी घटनाओं का जवाब रैली से दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर अध्यक्ष ओमनारायण तिवारी, संदीप शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें