फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्ठमी पर्व पर गो माता का पूजन कर डीएम ने खिलाया गुड़ व चना

विज्ञापन
जैतपुर में गाय को गुड़-चना खिलाते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा/चरखारी। जिले में गोपाष्टमी पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के रामकुंड स्थित गोशाला में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव व नगर पालिका चेयरमैन दिलाशा तिवासी ने गाय की विधिविधान से पूजा कर माला पहनाई और गुड़-चना खिलाकर गायों की सेवा का संकल्प दिलाया।
गोपाष्ठमी पर्व पर अरुणोदय संस्थान द्वारा आयोजित गो कृषि संरक्षण यात्रा को जिलाधिकारी ने रामकुंड स्थित गोशाला को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम ने कार्यकर्ताओं से पशु नस्ल सुधार तकनीकी के प्रति समुदाय को जागरूक करने व गाय के अप्रत्यक्ष लाभ को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। यात्रा प्रभारी ज्ञानसिंह व ज्योति ने बताया कि यह यात्रा सात दिन में 72 गांवों में भ्रमण करेगी। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, रामजी गुप्ता, सुधा, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार कान्हा गोशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी ने गोमाता का पूजन विधि विधान से मंत्रों का उच्चारण कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोग यदि अपने घरों में एक-एक गोवंश पाले तो अन्ना जानवरों से निजात मिल सकेगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, अमित शर्मा, रजनीश गुप्ता, इंजी. अमित पटैरिया, लेखा लिपिक अय्यूब खान, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे। गोपाष्टमी पर गो संरक्षण केंद्र बेलाताल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौला बख्श ने गायों की पूजा की और गुड़ व चना खिलाया। इस दौरान उन्होंने गोवंश को ठंड से बचाने व बेहतर खानपान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें