फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घरेलू विवाद में वृद्ध ने जहर खाकर दी जान

Fri, 26 Jul 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। थाना पनवाड़ी के स्योढ़ी गांव में घरेलू विवाद में वृद्ध ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्योढ़ी निवासी हजारीलाल रैकवार (65) बुधवार की सुबह घर पर थे। तभी किसी बात को लेकर उनका परिजनों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद बेटा काम के लिए दिल्ली जाने की बात कहने लगा। पिता ने रोका लेकिन वह नहीं माना। इससे परेशान होकर पिता ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें