फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईटेक होगी पोषण पाठशाला, विशेषज्ञों से प्रश्न करने का मिलेगा मौका

Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कुपोषण से बचाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से हाईटेक पोषण पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विषय विशेषज्ञों के साथ अधिकारी भी शामिल होंगे। एनआईसी के माध्यम से होने वाली पोषण पाठशाला में जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता व सहायिकाएं वेब लिंक से जुड़ेंगी।
विज्ञापन

पोषण प्रबंधन व कुपोषण से बचाव को लेकर आठ मई को पोषण पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के साथ ही विशेष विशेषज्ञ पोषण पाठशाला पर चर्चा करेंगे। जो प्रतिभागी एनआईसी के माध्यम से जुड़ेंगे उन्हें वेबकास्ट के समय विषय विशेषज्ञों से प्रश्न करने का विकल्प मिलेगा।
एनआईसी में बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहेंगी जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं वेब लिंक के माध्यम से जुड़ेंगी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें