फोटो 29 एमएएचपी 13 परिचय-समापन पर बोलते क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी चित्रकूट, झांसी मंडल प्रो
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी चित्रकूट, झांसी मंडल प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि एनएसएस के विशेष शिविर से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है। साथ ही छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से कर्तव्य पालन की सीख मिलती है। इससे स्वयं का विकास कर राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर रहने की आवश्यकता है। एनएसएस से अनुशासन में रहने की भी सीख मिलती है। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने विशेष शिविर के अनुभव साझा किए। विशिष्ट अतिथि सुनीता ने कहा कि निरक्षर को साक्षर बनाना, समाज में जागरूकता फैलाना राष्ट्रीय सेवा योजना की एक अच्छी पहल है।
इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम बिहारी पांडे, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. सोवित गुप्ता, डॉ. एसएस राजपूत, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. डीके खरे, डॉ. शक्ति सक्सेना, शैलेष तिवारी, डॉ. केसी वर्मा आदि मौजूद रहे।