फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रथम बुधवार को महिला समाधान दिवस

Mon, 06 Jul 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अधिकारी ग्रामीण अंचलों के थानों में विशेष सुनवाई दिवस का आयोजन करेंगे। इसमें शिकायत करने वाली महिलाओं को न्याय दिलाएंगे।  शासन के मुख्य सचिव ने डीएम और एसपी को भेजे फैक्स में महिला उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं पर रोक लगाने के लिए माह के प्रथम बुधवार को महिला समाधान दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

इसमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न एवं भूमि विवाद से संबंधित महिला की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस पर तत्काल प्रभाव से अमल करते हुए डीएम ने नगर क्षेत्र की कोतवाली एवं ग्रामीण अंचलों के थानों में शक्ति विशेष सुनवाई (महिला समाधान दिवस) में शिरकत के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया है। डीएम द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस लाइन महोबा में एडीएम संतोष कुमार राय, श्रीनगर थाना में उपजिला मजिस्ट्रेट महोबा प्रबुद्घ सिंह, थाना कबरई और थाना खन्ना में नायब तहसीलदास महोबा कर्मवीर सिंह, कोतवाली कुलपहाड़ में उपजिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद रिजवान, थाना पनवाड़ी में तहसीलदार कुलपहाड़ रामजी, थाना अजनर में नायब तहसीलदार कुलपहाड़ लखनलाल सिंह, कोतवाली चरखारी में उपजिला मजिस्ट्रेट नन्हकू व थाना खरेला में तहसीलदार चरखारी जयशंकर प्रसाद को नामित किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें