फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा डिपो में अब हर बुधवार होगी संविदा चालकों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो में अब हर बुधवार को संविदा चालकों की भर्ती होगी। संविदा चालकों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। पहले दिन डिपो में 11 आवेदन आए। जिलास्तर पर चयनित आवेदकों के कानपुर में आयोजित टेस्ट में सफल होने पर डिपो में नौकरी का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

महोबा डिपो के बेड़े में 122 निगम और 15 बसें अनुबंधित हैं जो हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कानपुर, जालौन, लखनऊ, बरेली, बलिया, दिल्ली आदि रूटों पर दौड़ती हैं। कार्यालय सहायक रामनरेश साहू ने बताया कि निगम के तहत महोबा डिपो में अनुबंध के आधार पर संविदा चालकों की भर्ती प्रत्येक बुधवार को कराई जाएगी। पहले दिन 11 आवेदन आए। छतरपुर रोड पर बस चलाने के कौशल के अनुसार आवेदकों का चयन किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे टेस्ट में कानपुर केंद्र में सफल होने पर आवेदकों को नौकरी दी जाएगी।
बताया कि आवेदक की न्यूनतम लंबाई पांच फीट तीन इंच, न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह, दो वर्ष पुराना भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस, आठवीं पास, आधार, पैन, जाति व निवास प्रमाण पत्र हो। अधिक जानकारी के लिए डिपो कार्यालय आकर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें