फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की संख्या न बता पाने पर कमिश्नर नाराज

Sat, 03 Jan 2015 11:12 PM IST
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे कमिश्नर ने सबसे पहले संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। संयुक्त कार्यालय कार्यरत कर्मचारियों की संख्या न बता पाने पर भड़क गए और प्रशासनिक अधिकारी को फटकार लगाई। इसके बाद कमिश्नर ने शस्त्र अनुभाग का निरीक्षण किया। अभिलेखागार, राजस्व, फौजदारी के रजिस्टर चेक किए। कलेक्ट्रेट की सफाई व्यवस्था देख कमिश्नर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि परिसर में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को नियमित सुना जाए और उनका निपटारा किया जाए। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार मंडलायुक्त ने शनिवार को करीब 4 बजे तहसील का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने दो साल का बंदोबस्त रिकार्ड देखा। इसके बाद संग्रह कार्यालय और जीपीएफ पुस्तिका देखी। बाद में नजारत का नं0 4 रजिस्टर देखा। इस दौरान जिलाधिकारी और एसडीएम मोहम्मद रिजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें