फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नगरीय निकायों में नामित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

Sat, 11 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शासन की ओर से नगर निकायों में नामित सदस्यों को शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महोबा के पालिका सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नामित सदस्य साधना, तुलसीदास, शंकर बाल्मीकि, गनेशी अनुरागी व अश्वनी पाटकर को एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने शपथ दिलाई। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए प्रदेश के विकास को तीव्रगति दे रही है। प्रदेश ही नहीं समूचे देश में सड़क मार्ग व रेलमार्ग का चहुमुंखी विकास हो रहा है, इससे आवागमन सुगम हो गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, ईओ अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। कबरई संवाद के अनुसार नगर पंचायत में शासन की ओर से मनोनीत सभासद संतोष कुशवाहा, शीतला श्रीवास व कमलकांत तिवारी को एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोरी कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुशवाहा, सभासद प्रेमचंद चौरसिया, सौरभ तिवारी, भवानीदीन रैकवार, राजू पांडेय, ईओ सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार नगर पालिका चरखारी में मनोनीत सभासद भगवानदास रैकवार, यशोदा कुशवाहा, दीपक गुरुदेव, उदयभान व संपत सिंह को एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। इस मौके पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, नगर अध्यक्ष इंजी. अमित पटैरिया, आनंद स्वरूप दमेले आदि मौजूद रहे। खरेला संवाद के अनुसार नगर पंचायत खरेला में एसडीएम चरखारी ने मनोनीत सभासद शिवशंकर तिवारी, आर्यन सचान व प्रवेंद्र सिंह रघुवंशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख सीमा कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, सुनील सेंगर, रोशन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें