फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसरों की देखरेख में बंटेगा अनाज

Sat, 07 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
10कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम व मौजूद नोडल अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी वीेरेश्वर सिंह ने सभी नोडल अधिकारियों को अपनी देखरेख में अनाज बंटवाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को हर कीमत पर अनाज और चीनी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। डीएम ने पर्यवेक्षण के समय ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शुक्रवार को कलेक्टेट सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अनाज वितरण की तिथि संबंधित प्रधान को डीसी मनरेगा और कोटेदारों को आपूर्ति विभाग जानकारी दे।

उन्होेनेे पात्र व्यतियों की सूची सभी प्रधानों और पर्यवेक्षण अधिकारियों को भी उपलब्ध कराने के लिए कहा। डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी से नाराजगी जताते हुए सभी पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने के साथ  अपात्रों के नाम हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा दो माह तक अनाज और पेयजल प्राथमिकता से मुहैया कराया जाए। साथ ही हैंडपंपों और चरही की स्थिति की भी जानकारी दी जाए।

 जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान नोडल अधिकारियों से गांवों में पेयजल और राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में अपर जिलाधिकरी संतोष कुमार राय, डीसी मनरेग पीएन दीक्षित, बीडीओ चरखारी महिमा विद्यार्थी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें