फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी भूखा न रहे, सभी को मिलें आवश्यक सेवाएं- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भ्रमण के दौरान डीएम ने लोगों के धैर्य व लॉकडाउन में उनके द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की। कहा कि सभी के सहयोग की बजह से आज हम लोग कोरोना को हराने में सफल हो रहे हैं। खांसी, जुकाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायत होने पर तत्काल अस्पताल में संपर्क करें। बताया कि अब तक जिले से 124 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए हैं, सबकी रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन

चरखारी तहसील में संचालित सामुदायिक किचन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने एसडीएम राजेश यादव को किचन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने वप्रत्येक भूखे व्यक्ति को भोजन मुहैया कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र के राशन वितरण दुकानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करें ताकि घटतौली जैसी समस्या न आए और सभी को उनका बाजिव हक़ मिल सके। डीएम ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनपद के सभी लोग जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं वे अपने फ़ोन में आरोग्य सेतु एप को अवश्य इंस्टॉल करें ताकि कोरोना से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें