कुलपहाड़ (महोबा)। राष्ट्रीय राजमार्ग संगठन द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य से कस्बा कुलपहाड़ में अधिकांश दुकानों व मकानों के अतिक्रमण की जद में आने से लोगों में हड़कंप है। बुधवार को कुलपहाड़ बस्ती में अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक कोतवाली में हुई, इस पर सहमति नहीं बन सकी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संगठन द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कुलपहाड़ बस्ती के अंदर अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों को तोडने के लिए मुनादी कराई गई थी। जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। कस्बावासियों ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर सड़क चौड़ीकरण में 15 मीटर के स्थान पर 8 मीटर ही सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण किया जाए। मामले को लेकर जिला प्रशासन ने निर्माण संस्था से बात की और बैठक की सहमति बनी। कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम मोहम्मद उवैस, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, कोतवाल अभिमन्यु यादव, राष्ट्रीय राजमार्ग संगठन के सहायक अभियंता शिवरंजन द्विवेदी, अवर अभियंता अशोक साहू व प्रोजेक्ट मैनेजर महाकाल ेश्वर ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर चर्चा की। अधिटकारियों ने बस्ती के अंदर आठ मीटर तक सड़क चौड़ीकरण की बात रखी। जिस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि सबसे कम 10 मीटर तक प्रस्ताव भेजा जा सकता है यदि उच्चाधिकारियों ने सहमति दी तो सड़क के मध्य से एक ओर 10 मीटर सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा अन्यथा 15 मीटरर का मानक ही लिया जाएगा। बैठक में कोई निष्कर्स न निकलने से लोगों में मायूसी नजर आई।