फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में नीता और सरोज ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 08 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा नीता और सरोज ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नीता ने दौड़, रस्सी कूद, गोला फेंक और सरोज ने साइकिल दौड़, डिस्कस थ्रो में श्रेष्ठता साबित की। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 
बेलाताल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में छात्रा नीता प्रथम, आफरीन द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं। रस्सी कूद में नीता ने पहला स्थान हासिल किया। सिमरन द्वितीय और रीतू तृतीय रहीं।


गोला फेंक में नीतू ने पहला स्थान पाया निशा द्वितीय, राजकुमारी तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में सरोज प्रथम आरती द्वितीय आफरीन तृतीय रहीं। साइकिल दौड़ में सरोज प्रथम आरती द्वितीय पूजा तृतीय रहीं। भाला फेक में अफीदुन्निशा ने पहला आफरीन द्वितीय व रुकसाना तृतीय रहीं।
विज्ञापन




कबड्डी मुकाबले में लक्ष्मीबाई ग्रुप ने इंदिरा गांधी ग्रुप को पराजित किया। खोखो प्रतियोगिता में मदर टेरेसा टीम ने कल्पना चावला टीम को हराया। वार्डन साजिदा खातून ने प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षिका चित्रलेखा राजपूत, नम्रता मिश्रा, संध्या दीक्षित, सोनाली कोटार, वंदना दीक्षित मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें