फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाआें में नौ लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 26 Mar 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हुईं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाआें में एक ही परिवार सहित नौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो लोगों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिंघनपुर बघारी निवासी दिनेश कुमार (25) पुत्र महेंद्र अपनी पत्नी विनीता (24), पुत्र उमंग (6), प्रशंसा (5) और उत्कर्ष (3) के साथ मारुति से गांव से महोबा आ रहा था। 
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बरीपुरा के पास पीछे बैठे बच्चे आपस में लड़ने लगे। जिससे बच्चाें को समझाने में उसका ध्यान बंट गया और मारुति पांच फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मारुति सवार पांचाें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में जनपद हमीरपुर के कोतवाली मुस्करा के ग्राम गुंदेला निवासी नरेंद्र (23) अपने साथी संतोष (25) के साथ बाइक से कबरई की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  लेकिन हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। उधर शहर के राठ चुंगी निवासी सुशील (16) अपने साथी सुनील (17) के साथ बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों किशोर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें