फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी मुन्ना अहिरवार (23) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। झलकारी बाई तिराहे के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
इसी तरह ननौरा निवासी अनीता (42), लुहारी निवासी छत्रपाल (35), धवारी निवासी योगेंद्र (36), शुक्लानापुरा निवासी इलियास (70), चमर्रा निवासी नीरज (32), लवकुशनगर निवासी कल्ला (45), चिल्ला राठ निवासी मालती देवी (45) व बिलवई निवासी मोहित (54) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें