तिरंगा यात्रा निकालते स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में चौरीचौरा शताब्दी वर्ष पर एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान स्वयंसेवी भारत माता की जय व महापुरुषों की कुुर्बानी को याद करते रहे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के एनएसएस समन्वयक डॉ. मुन्ना तिवारी के निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय के नेेतृत्व में शेखू नगर से होकर महाविद्यालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पार्क में संपन्न हुई। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि स्वतंत्रता सबसे बड़ा मूल्य है। इसे प्रत्येक स्थिति में सहेजकर रखना हम सबका दायित्व है। जिन महापुरुषों ने कुर्बानियां दी है। उनका हृदय से नमन करना चाहिए। नोडल अधिकारी ने कहा कि चौरीचौरा की घटना आजादी के आंदोलन की अहम कड़ी है। ऐसी घटनाओं की स्मृति राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है। इस मौके पर महाविद्यालय के डॉ. डीके खरे, प्रदीप कुमार, शैलेष तिवारी, मोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।