फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: तालाब के किनारे कलेजे के टुकड़े को फेंक गई कलयुगी मां

विज्ञापन
तालाब किनारे मिला नवजात। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के बिहार गांव में तालाब के पास झाड़ियों में एक नवजात मिला। चरवाहे ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर उपस्थित एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उस नवजात को अपनी तौलिये मे लपेट कर उठाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर बेलाताल चौकी प्रभारी सचिन कुमार मौके पर पहुंचे लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बच्चे को आनन-फानन में सीएससी जैतपुर ले आए। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर राजेश वर्मा ने बताया बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और चाइल्ड केयर को सूचना दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें