फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नेपाल के निक्की ने हरियाणा के लकी पहलवान को हराया

Wed, 13 Aug 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 16 परिचय-दंगल में दावपेच दिखाते नेपाल के निक्की व हरियाणा के लकी पहलवान। संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
महोबा। शहर के शीतला माता मंदिर परिसर में मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। नेपाल के निक्की पहलवान ने हरियाणा के लकी पहलवान को पटकनी देकर कुश्ती जीती। विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बारीगढ़ के संतू पहलवान और भटीपुरा के छोटू के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। संजय पहलवान महोबा ने दिल्ली के मुन्ना पहलवान को पटकनी दी। महोबा के गोलू पहलवान ने कानपुर के प्रकाश पहलवान को हराया। नेपाल के पहलवान देवा थापा व दिल्ली के पंकज पहलवान के बीच 10 मिनट तक चली जोर आजमाइश के बाद देवा थापा ने जीत दर्ज की। इस मौके पर अकरम पहलवान, अर्जुन, छोटू, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें