फोटो 12 एमएएचपी 16 परिचय-दंगल में दावपेच दिखाते नेपाल के निक्की व हरियाणा के लकी पहलवान। संवाद
- फोटो : स्वयं
महोबा। शहर के शीतला माता मंदिर परिसर में मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। नेपाल के निक्की पहलवान ने हरियाणा के लकी पहलवान को पटकनी देकर कुश्ती जीती। विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
बारीगढ़ के संतू पहलवान और भटीपुरा के छोटू के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। संजय पहलवान महोबा ने दिल्ली के मुन्ना पहलवान को पटकनी दी। महोबा के गोलू पहलवान ने कानपुर के प्रकाश पहलवान को हराया। नेपाल के पहलवान देवा थापा व दिल्ली के पंकज पहलवान के बीच 10 मिनट तक चली जोर आजमाइश के बाद देवा थापा ने जीत दर्ज की। इस मौके पर अकरम पहलवान, अर्जुन, छोटू, रोहित आदि मौजूद रहे।