फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न हुईं तो करेंगे आंदोलन

Sun, 05 Jul 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने जायज मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार जल संस्थान कर्मचारियों की समस्याओं के  निराकरण में टाल मटोल कर रही है।
विज्ञापन


जल संस्थान कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार कटियार ने कहा कि पंप चालकों, फिटर आईटीआई ट्रेड कर्मचारियों के गेट वेतन का निर्धारण नहीं किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कहा कि 10, 16, 26 वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद एसीपी के तहत अगला गेट वेतन निधारित किए जाने की मांग। नवनिर्वाचित महामंत्री रामनारायण कुशवाहा ने विभागीय कर्मचारियों को वरिष्ठता के अनुसार मुख्यालय में पद स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन


कहा कि ठेकेदारी प्रथा के रूप में रखे गए मजदूरों को मुख्यालय से हटाया जाए, जिससे विभाग की गोपनीयता बनी रहे। उन्होंने विभिन्न इकाइयों में लगे पंप चालक, फिटर्स को अवकाश के साथ लाभ देने की मांग की। बैठक में विजय, महमूद, बसंत लाल गुप्ता, बल्देव, रमेश, मंजू, छिमाधर प्रसाद, वसीम अहमद, तुलसी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

रविवार को जल संस्थान मनियादेव बरामदे में चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान कर्मचारी संघ का चुनाव पर्यवेक्षक एमपी सिंह भदौरिया की देखरेख में हुआ।

जिले भर से आए कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र कुमार कटियार को जिलाध्यक्ष, रामनारायण कुशवाहा को महामंत्री, मुन्नालाल रावत को कोषाध्यक्ष, रामअवतार को प्रचार मंत्री और शमसाद अली को संगठन मंत्री चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें