फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बांदा के नीरज ने बबीना के दीपू पहलवान को पछाड़ा

विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 19 परिचय-गुढ़ा गांव में आयोजित दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : एक ही चिता पर जीवन का आखिरी सफर तय करते दंपती। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लाॅक चरखारी के गुढ़ा गांव के सियामाता मंदिर परिसर में आयोजित देवोत्थान एकादशी मेले में बुधवार को दंगल प्रतियोगिता हुई। जनपद बांदा के नीरज व बबीना के दीपू पहलवान के बीच हुआ मुकाबला रोचक रहा। आठ मिनट चली जोर आजमाइश के बाद नीरज विजेता बने। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। सरसेड़ा के पहलवान राम विकास ने गुढ़ा के अरमान को पटखनी दी। योगेंद्र ने बांदा के विवेक पहलवान को हराया। इंगोहटा के अरुण ने कानपुर के राजन पहलवान को पछाड़ा। चित्रकूट के सुदामा ने जालौन के गोलू को हराया। रेहुटा के विकास ने बबीना के अभय प्रताप को चितकर कुश्ती जीती। वहीं 10 से अधिक मुकाबले बराबरी पर छूटे। यहां पर नंदराम, शिवसहाय राजपूत, मंगल यादव, छात्रपाल, आकाश, राजेश राजपूत, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, नारायण गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें