फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो दिन में पांच लाख चाहिए, पनवाड़ी में एक मर्डर हो गया दूसरा तेरा होगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में लूट और गोली मारने से घायल व्यापारी की मौत को अभी 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि कस्बे के एक और व्यापारी को जान मारने की धमकी मिली है। अज्ञात नंबर से लोहा व्यापारी को व्हाट्सएप पर मैसेज कर रंगदारी मांगी गई है। इसमें दो दिन के अंदर पांच लाख रुपये देने की मांग की गई।
लिखा गया कि पनवाड़ी में एक मर्डर हो गया है, दूसरा तेरा होगा। इस धमकी से व्यापारी दहशतजदा है। मैसेज और व्हाट्सएप कॉल के बाद प्रशासन ने व्यापारी की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किया है। कस्बा पनवाड़ी के सुभाषनगर निवासी महेंद्र राजपूत लोहा व्यापारी हैं। वह सरिया, गेट, फाटक, सीमेंट आदि का कारोबार करते हैं। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया।
विज्ञापन

इसमें मैसेज करने वाले व्यक्ति ने लिखा कि महेंद्र भाई तेरे से पांच लाख रुपये चाहिए, देगा की नहीं सोच लेना क्योंकि अगर न दिए तो तेरी जान भी जा सकती है। एक मर्डर हो गया है तुम्हारे पनवाड़ी में दूसरा शायद तेरा होगा, सोच ले दो दिन का टाइम है। यह मैसेज आते ही व्यापारी के होश उड़ गए। रात करीब 11 बजे सराफा व्यापारी अजयकांत सोनी की मौत के मामले में डीएम मृदुल चौधरी व एसपी अपर्णा गुप्ता मृतक के घर पहुंचे। जहां लोहा व्यापारी महेंद्र भी पहुंच गया और अफसरों को पूरा मामला बताया।
तब एसपी ने मैसेज आने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगवाते हुए जांच के आदेश दिए। इसके बाद सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दोबारा महेंद्र के मोबाइल पर वॉयस कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने 30 जनवरी को मध्यप्रदेश के हरपालपुर आकर रुपये दे जाने अन्यथा हत्या कर शव घर भिजवा देने की धमकी दी। लगातार धमकी मिलने से व्यापारी और उसका पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई व जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारी की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मैसेज करने वाले व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। व्यापारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें