फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम ने आपदाओं से निपटने के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। एनडीआरएफ वाराणसी से आई 11वीं बटालियन टीम ने मंगलवार को एसके महाविद्यालय जैतपुर व तहसील कुलपहाड़ में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न आपदाओं से निपटने के उपाय बताए। प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालय के करीब 150 शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्राकृतिक आपदा से बचाव के दौरान संयम बरतने की सीख दी। इस दौरान प्रदर्शन करके भी दिखाया।
विज्ञापन

एसके महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में एनडीआरएफ टीम के कमांडर अमोल कुमार ने बाढ़, भूकंप, आग से जन-धन नुकसान होने से बचाने के उपाए बताए। उन्होंने दुर्घटना में घायल वाले की मदद कैसे की जाए, इसका प्रदर्शन करके दिखाया। बताया कि यदि स्टेचर नहीं है और घायल को अस्पताल तक ले जाना है तो कैसे स्टेचर तैयार करें। यदि किसी व्यक्ति की हृदयगति रुक जाती है तो हल्के हाथों से उसके सीने को दबाए और जरूरत पड़ने पर मुंह से सांस दें। ऐसा करने से उसकी जान बचाई जा सकती है। कहा कि ये हमारा कर्तव्य ही नहीं है, बल्कि समाज के नाते हम सबका फर्ज भी है कि यदि कहीं कोई आपदा आए तो उससे निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक मुकेश चौहान, शिवलाल, रेसक्योरर राजेंद्र नेगी, राजेंद्र कुमार, धनंजय गुप्ता, जयसिंह, जयशंकर, नाथू यादव, खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल सहित डेढ़ सैकड़ा से अधिक शिक्षक मौजूद रहे।
कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम ने कुलपहाड़ तहसील में आपदाओं से बचाव का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विभिन्न तरीकों के माध्यम से मुसीबत के समय कैसे बचा जा सकता है इसका प्रदर्शन किया। दुर्घटना के बाद यदि लगातार खून बह रहा हो तो उसको किन पाइंट पर दबाकर रोका जा सकता है। इस दौरान उपजिलाधिकारी मोहम्मद उवैश, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, रमेश यादव समेत तमाम अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें