फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे कक्षा 9 से 12 तक की एनसीईआरटी की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्षा नौ से 12 तक की एनसीईआरटी आधारित अधिकृत पाठ्य पुस्तकों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। अब विद्यार्थी और अभिभावक घर बैठे किताबों की बुकिंग कर उन्हें सीधे अपने पते पर मंगा सकेंगे। इस नई व्यवस्था से बाजार में किताबों की कमी के कारण पढ़ाई बाधित होने की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अब तक अधिकांश विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में किताबें खरीदने के लिए स्थानीय विक्रेताओं के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार कुछ विषयों की किताबें उपलब्ध न होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। विशेष रूप से गणित, विज्ञान व अंग्रेजी जैसे विषयों की कुछ पुस्तकों की कमी अक्सर देखने को मिलती थी।

ऑनलाइन बिक्री शुरू होने से विद्यार्थियों को अधिकृत और सही संस्करण की पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे गलत संस्करण या अनाधिकृत प्रकाशनों की किताबें खरीदने की संभावना भी कम होगी। सत्र की शुरुआत में कई बार मांग अधिक होने व आपूर्ति कम होने से कुछ किताबों का संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए राहत साबित हो सकती है। उधर, डीआईओएस प्रेमचंद का कहना है कि समय पर किताबें उपलब्ध होने से छात्रों की पढ़ाई नियमित रूप से शुरू हो सकेगी और उन्हें पाठ्यक्रम पूरा करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें