फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सूर्य महोत्सव में लगेगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महोबा में प्रस्तावित सूर्य महोत्सव कई मायनों में खास होगा। जनपद में पहली बार आयोजित होने जा रहे सूर्य महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है। ताकि, समय रहते देश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों व लेखकों को पुस्तक मेले में आमंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

सूर्य महोत्सव में बुंदेली इतिहास और साहित्य से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। ताकि, स्थानीय लोगों को पुस्तकों के माध्यम से यहां के गौरवशाली अतीत व वैभव की जानकारी मिल सके। साथ ही बाल साहित्य, उपन्यास और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकें पाठकों का ध्यान खींचेंगी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य व योगदान देने वाले प्रकाशकों और सहयोगियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। महोबा में होने वाले पुस्तक मेले में ज्ञान, संस्कृति व सामाजिक जुड़ाव की झलक देखने को मिलेगी।
11 फरवरी 1995 को महोबा को जनपद हमीरपुर से पृथक कर अलग जिला घोषित किया गया था। ऐसे में 11 फरवरी को जनपद सृजन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस बार सूर्य महोत्सव कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सूर्य महोत्सव में राष्ट्रीय पुस्तक मेला लगाया जाएगा। उधर, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकाशकों को पुस्तक मेले में स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें