फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम पुष्कल सिंह स्मृति सम्मान से नवाजे गए नाना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में मंगलवार को पहली बार शुरू हुए स्व. पुष्कल सिंह स्मृति सम्मान से पूर्व विधायक नाना अरिमर्दन सिंह को नवाजा गया। बुंदेली समाज के तत्वावधान में आयोजित समारोह में नाना के साथ उन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया जो जनपदीय निबंध प्रतियोगिता में विजयी हुए। विजेताओं को वीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य सुशील बाबू ने शील्ड व प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

आल्हा चौक में आयोजित रजत जयंती समारोह में पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह ने कहा कि महोबा जिला बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पुष्कल सिंह को लोग भूल गए थे। बुंदेली समाज ने उनको याद कर सराहनीय प्रयास किया है। महोबा जिला तो 1957 में बन जाता जब मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद ने बाकायदा एक रुपये टोकन धनराशि भी जारी कर दी थी, बाद में मामला खटाई में पड़ गया। अगर मैं मंत्री पद स्वीकार कर लेता तो 11 फरवरी 1995 को भी महोबा जिला न बन पाता।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व महामंत्री डॉ. अजय बरसैया ने बताया कि जनपदीय निबंध प्रतियोगिता में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी। 27 छात्रों के मुकाबले 29 छात्राएं पुरस्कृत हुईं। प्रथम पुरस्कार महोबा की श्रेया विश्वकर्मा और द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमश: हर्षवर्धन सिंह व बालकिशुन ने जीता। सभी को निर्धारित धनराशि, मोमेंटो और प्रमाणपत्र प्रदान दिए गए। इस मौके पर इ. बीके श्रीवास्तव, राकेश सिंह, नरेंद्र गोयल, पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामसेवक चौरसिया, डॉ. ज्योति सिंह, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष बती बाबू, कृष्णा शंकर जोशी, लालता चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें