फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला खुदाई रुकवाकर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
जेसीबी मशीन के आगे बैठकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम भरवारा में अर्जुन सहायक परियोजना के तहत शुरू हुई नाले की खुदाई से किसान भड़क गए। दो दर्जन से ज्यादा किसान जेसीबी मशीन के आगे बैठ गए और काम रुकवा दिया। किसानों का कहना था कि नाले का पानी खाली कर देने से उनके खेतों में खड़ी फसल सूख जाएगी। किसानों का आक्रोश देख कर्मचारी और ठेकेदार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


अर्जुन सहायक परियोजना के तहत दो साल पहले जिले के सैकड़ों किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई थी। इसके बाद परियोजना के तहत, नाला खुदाई का काम शुरू कराया गया था। लेकिन करीब एक साल से काम बंद चल रहा है। इस वर्ष अच्छी बारिश होने से खोदे गए नाले में पानी भर गया था। भरवारा गांव के दर्जनों किसानों ने नाले में पानी होने के कारण खेतों में गेहूं की फसल बो दी। लेकिन अब ठेकेदार ने दोबारा काम शुरू करा दिया। जेसीबी मशीन लगाकर नाले का पानी खाली कराया जा रहा है। जिससे किसान भड़क उठे।

बुधवार को दो दर्जन से अधिक किसानों ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया और जेसीबी मशीन के आगे बैठ गए। तमाम किसान नाले की बंधान पर बैठ कर विरोध जताने लगे। किसान रामाधीन राजपूत, उमाकांत, मलखान, रामपाल, रामबाबू, महेश, जितेंद्र, मानसिंह, रमेश, रामकिशन आदि का कहना था कि यदि नाले का पानी निकाल दिया जाएगा, तो उनकी फसल की सिंचाई नहीं हो पाएगी। जिससे फसल बर्बाद हो जाएगी। यदि ठेकेदार को काम शुरू कराना था, तो इसकी जानकारी पहले दी जाती।
विज्ञापन


जिससे वह लोग फसल की बुवाई ही नहीं करते। किसानों का आक्रोश देख जेसीबी मशीन चालक, ठेकेदार व अन्य कर्मचारी मौके से खिसक गए। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके यादव से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें