फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कार्यालय की हुई स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से शहर में नया जिला विकास प्रबंधक कार्यालय स्थापित पर दिया है। इससे अब जिले में कृषि व ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। अभी तक हमीरपुर के जिला विकास कार्यालय की ओर से जनपद महोबा में नाबार्ड की गतिविधियां संचालित होती थीं। जनपद महोबा की विशिष्ट चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए नाबार्ड ने यहां कार्यालय खोला है, ताकि बेहतर पहुंच, हितधारकों के साथ निकट समन्वय हो सके। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि नाबार्ड पहले से ही महोबा में कई योजनाओं का समर्थन कर रहा है, जिसमें सहकारी समितियाें का कंप्यूटरीकरण, किसान समूह, वॉटरशेड विकास व आजीविका संवर्धन शामिल है। अब ऋण प्रवाह में सुधार होगा और जनपद के ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें