फोटो 19 एमएएचपी 18 परिचय-अलीपुरा गांव के पास बस खराब होने पर दूसरी बस में सवार होते यात्री। संवाद
कबरई (महोबा)। महोबा डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस कानपुर से करीब 50 सवारियां भरकर महोबा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस हाईवे पर कबरई और अलीपुरा के बीच पहुंची तो अचानक उसमें खराबी आ गई। बस खराब होते ही यात्री गर्मी व उमस में परेशान होने लगे। आसपास पेयजल का इंतजाम न होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। तब चालक ने रोडवेज प्रबंधन को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दूसरी बस आने पर यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। चालक रामकिशोर ने बताया कि बस का प्रेशर सिस्टम खराब हो जाने से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इससे यह दिक्कत हुई है। संवाद