फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मामूली विवाद में ममेरे भाई की गला दबाकर हत्या

Mon, 10 Jul 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला पठानपुरा में युवक ने रिश्ते के ममेरे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक व सीओ ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों और पड़ोसियों से जानकारी ली। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के कुरारा निवासी युवक शिवम पुत्र श्रीराम अनुरागी शहर के पठानपुरा में अपनी नानी के यहां रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता है। पड़ोस में ही चंद्रशेखर अनुरागी का पुत्र आयुष (09) अपनी बड़ी बहन सीमा के साथ दादी के यहां रहता था जबकि माता-पिता बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। दो दिन पहले युवक का अपने रिश्ते की ममेरी बहन सीमा से विवाद हो गया था। जिसका आयुष ने विरोध जताया था। इसी खुन्नस के चलते रविवार की दोपहर युवक ने आयुष का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एसपी अपर्णा गुप्ता, सीओ रामप्रवेश राय ने घटनास्थल की जांच की। मृतक की दादी ने एसपी को पूरा मामला बताया।
कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक की बहन से आरोपी शिवम का विवाद हुआ था। जिस पर शिवम ने आयुष की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। मृतक के पिता बाहर हैं। उनके आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें