फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बादलों की आवाजाही ने दी गर्मी से राहत, पारा 38.6 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बादलों की आवाजाही के कारण रविवार को बुंदेलखंड की पठारी धरती पर गर्मी से आंशिक राहत रही। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से गर्मी का असर कुछ बढ़ गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस समय नौतपा भी चल रहा है। रविवार को बारिश तो नहीं हुई लेकिन सुबह तक चली ठंडी हवा और बादलों की आवाजाही से सूरज की तपिश कम रही।
चार दिन पहले जहां दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार को तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर के समय कुछ देर के लिए तेज धूप निकली लेकिन बादलों की आवाजाही के चलते इसका असर लंबे समय तक नहीं रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता 33 प्रतिशत और हवाओं की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा के अनुसार सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें