फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चचेरी बहनों पर ढहा टीला, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
फोटो 08 सीकेटीपी 28 मिट्टी में दबी युवती को बाहर निकालते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। कहेटा माफी में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा टल गया। पूर्व प्रधान रामकिशोर की बेटी वंदना (22) और उनकी चचेरी बहन अंजू (21) छोटे भाई की पत्नी बिट्टी (40) के साथ मिट्टी लेने गई थीं। मिट्टी खोदते हुए अचानक ऊपर का हिस्सा भरभराकर ढह गया, दोनों उसके नीचे दब गईं। ग्रामीणों ने हाथों से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निशि कांत राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें