फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईवे पर खराब डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो 16 एमएएचपी 03 परिचय-दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार रात कस्बा कबरई स्थित नहर पुलिया के पास खराब खड़े डंपर के पीछे तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिसमें सवार कस्बा खन्ना निवासी सुमित यादव (23) की मौत हो गई। वह खेत की सिंचाई कराने के बाद लौट रहा था। यह हादसा कबरई में नहर पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि डंपर खराब होने से चालक और परिचालक डंपर को छोड़कर चले गए थे। सामने से अन्य वाहनों की तेज रोशनी से संभवत: बाइक सवार को डंपर नजर नहीं आया और वह टकरा गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में भाई अमित, मां सुषमा और दो बहनें हैं। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महिला समेत पांच घायल
महोबा। सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी प्रदीप (25) रविवार रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में एकाएक आए अन्ना जानवर से बाइक टकरा गई। इससे वह घायल हो गया। गांधीनगर निवासी देवेंद्र, बारीगढ़ निवासी कालीचरन, खरेला निवासी राजकुमार और सुगिरा निवासी राममूर्ति (62) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16 एमएएचपी 03 परिचय-दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें