फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बच्चों को कराए स्तनपान, डिब्बाबंद दूध पर लगाएं रोक

विज्ञापन
बच्चों को दूध पिलाने के बावत जानकारी देते आशा - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कोरोना संकट काल में मां बच्चों को डिब्बाबंद दूध न दें। बच्चों को स्तनपान कराएं, इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह ने सीएमओ सहित बाल विकास विभाग के डीपीओ को दिए हैं।
सीडीओ ने पत्र में कहा कि माताओं को स्तनपान व घर में ही बने खाद्य पदार्थ दें। बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान चला रहा है। कार्यकर्ता घरों में जाकर लोगों को इसकी जानकारी दे रहीं हैं।
सीडीओ ने पत्र में कहा है कि नवजात व शिशुओं को डिब्बाबंद दूध व अन्य बेबी फूड देने के स्थान पर माताओं को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करें।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि कोविड-19 के दौरान मां स्तनपान कराने में समक्ष नहीं है तो दूध को कटोरी में निकालकर बच्चों को चम्मच से पिला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिसेफ के अनुसार डिब्बाबंद दूध के प्रयोग से परिवार धीरे-धीरे कृत्रिम दूध या आसानी से मौजूद विकल्पों का सहारा लेने लगता है, जिससे शिशु मां के दूध से वंचित हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें