फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन नहर का बंधा टूटने से सौ बीघा से ज्यादा खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/भरवारा। बुंदेलखंड जहां सूखे से जूझ रहा था। वहीं तीन दिन हुई झमाझम बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सोमवार की रात को कुनहटा, चुरारी से निकला बढ़ा नाला टूट जाने से दो गांव में पानी भर गया। वहीं लहच्यूरा बांध से निकली अर्जुन नहर का बंधा टूट जाने से भरवारा गांव के खेत जलमग्न हो गए। जिससे करीब 400 बीघा से ज्यादा खेतों की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। खेतों में रखी दो पंपिंग सेट मशीन डूब गई।
विज्ञापन

लहच्यूरा बांध से कबरई बांध तक करीब 70 किमी लंबी बनाई गई नहर में धसान नदी का पानी छोड़े जाने के बाद रात में भरवारा गांव के पास नहर का बंधा टूट गया। जिससे खेतों में पानी भरने से आधा सैकड़ा से ज्यादा किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अब उन्हें बीज और खाद का कर्ज अदा करने की चिंता सता रही है। किसान अब खासा परेशान है। तेज बारिश ने पहले ही उर्द-मूूंग और तिल की फसल को बर्बाद कर दिया है। अब खेतों में पानी के बहाव से मूंगफली की फसल भी बर्बाद हो गई है।
ग्राम भरवारा निवासी जयसिंह राजपूत, देव सिंह राजपूत, नृपत, महेश कौशिक, पुष्पेंद्र, शेखर, अनिल, रामहेत, सुभाष मिश्रा, रामजीवन, चुरारी निवासी मूलचंद्र, महेश, गोविंद राजपूत, रामकुमार, मर्दन, ग्राम कुनहटा के भवानीदीन, कुंवरलाल, मूलचंद, अखिलेश, सीताराम, दलपत सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पहले से ही कर्ज से परेशान किसानों के सामने बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि पानी के बहाव के कारण इसमें काम नहीं करा पा रहे हैं। पानी कम होने पर बंधा लगाया जाएगा। पानी अभी तक निरंतर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें