फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून रिटर्न: रुक-रुक हुई बारिश से मौसम खुशगवार

Mon, 11 Sep 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम की मेहरबानी जारी है। बीते 48 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। इस दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम के जानकार इसे मानसून का दोबारा सक्रिय होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह करीब सात बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। करीब आधा घंटे तक रिमझिम बारिश चली। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक बार फिर बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जो देर शाम तक रुक-रुककर होती रही। बारिश से बचने के लिए लोग पॉलिथीन, छातों व रेनकोट का सहारा लेते दिखे। बारिश के चलते शहर की गलियां व सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 90 फीसदी और हवाओं की रफ्तार पांच किमी प्रति घंटा रही। केवीके वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि आगामी दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें