चाय बेचने से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक पद का सफर करने वाले मोदी परिचय के मोहताज नहीं है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोस्ती की इबारत लिखने जा रहे मोदी और ओबामा बच्चाें के दिलाें में भी छा गए हैं। यही वजह है कि बाजार में आईं मोदी और ओबामा की फोटो वाली पतंगें खूब पसंद की जा रही हैं। बाजार में वसंत ऋतु आगमन के अवसर पर सजी पतंगों की दुकानाें में जमकर बिक्री हुई। सबसे ज्यादा मांग मोदी और ओबामा वाली पतंगाें की रही। जिससे थोड़े से ही समय में ये पतंग दुकानाें से गायब हो गईं।
पतंग विक्रेता कैलाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि झांसी से पतंगें लाने के बाद मांग इतनी बढ़ी कि थोड़ी ही देर में ये पतंगें समाप्त हो गईं। इन दिनों गणतंत्र दिवस के दौरे को लेकर चर्चा में आए ओबामा और मोदी का नाम बच्चों की जुबां पर है। धरती पर भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई दिशा देने वाले दोनों महानायक आसमान में भी छा गए हैं।