फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सेवायोजन परिसर में बनेगा मॉडल कॅरिअर सर्विस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सेवायोजन कार्यालय परिसर में ही मॉडल कॅरिअर सर्विस सेंटर का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन विभाग के खाली पड़े कमरों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही परिसर में हॉल का भी निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। इस काम के लिए दस लाख रुपये बजट की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिले के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कवायद शुरू की गई है। केंद्र सरकार की ओर से नेशनल कॅरिअर सर्विस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। सेंटर में बेरोजगारों को वोकेशनल कोर्स, ट्रेनिंग आदि दी जाएगी। फिलहाल सेंटर की ओर से जिले में बेरोजगारों को ऑनलाइन रोजगार दिया जा रहा है।
नेशनल कॅरिअर सर्विस सेंटर में 40 सीटर आईटी रूम भी बनाया जाएगा। यहां एक साथ 40 अभ्यर्थियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग देने की व्यवस्था रहेगी। वेटिंग रूप, रिसेप्सन, काउंसिलिंग रूम आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन सेवायोजन विभाग के वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी का कहना है कि सेवायोजन के भवन को अपग्रेड कर यहां मॉडल कॅरिअर सर्विस सेंटर का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर प्रस्ताव बना कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें