फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 50 एकड़ में 15 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जिले में सोमवार को एक और सोलर प्लांट शुरू हो गया है। 15 मेगावाट के अत्याधुनिक सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया। 50 एकड़ क्षेत्र में 80 करोड़ रुपये के निवेश से बने इस प्लांट से सालाना 2.25 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी। परियोजना की क्षमता को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

गौड़ ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ने बताया कि संयंत्र की न्यूनतम उपयोगी जीवनकाल 26 वर्ष है। गौड़ ग्रुप पर्यावरण के प्रति जागरूक कंपनी होने और कार्बन फुटप्रिंट्स में कमी लाने के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। इस सोलर प्लांट से सालाना 18 हजार टन के बराबर कॉर्बन डाई ऑक्साइड कम होगी। परियोजना को निजी हिस्सेदारी के साथ एसबीआई से 55 करोड़ रुपये के वित्त पोषण के माध्यम से वित्तपोषित किया गया है। संयंत्र से उत्पादित बिजली को केंद्रीय ग्रिड में एकीकृत किया जाएगा। महोबा में 15 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र को पूरा करना गौड़ समूह के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे आसपास के जिलों को भी बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें