फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे खुले रहें अधिकारियों के फोन, अन्यथा होगी कार्रवाई-डीएम

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोरोना से निपटने के लिए जरूरतमंदों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने व समस्या निस्तारण को लेकर जिला स्तर पर 11 प्रकार की समितियों का गठन किया गया है। शनिवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अवधेश तिवारी की अध्यक्षता में समितियों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारियों के फोन 24 घंटे खुले रहने चाहिए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी समितियों के अध्यक्ष अपने सदस्यों के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, अवस्थापना व उद्योग विकास, चिकित्सा, शिक्षा व लघु उद्योग विकास समिति के अध्यक्ष सीडीओ हीरा सिंह को निर्देश दिए कि वे सभी कार्मिकों के वेतन संबंधी कार्य पूर्ण कराएं। कोरोना से बचाव के लिए चिकित्सालयों में जरूरी सामान क्रय कराएं।
डीएम ने आपूर्ति, खाद्य एवं रसद, कृषि, परिवहन, मंडी, राहत व कानून व्यवस्था की समिति के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा को जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर तत्काल विधिक कार्रवाई कराने को कहा। सीएमओ डॉ. सुमन, एसटीओ अटलराज भास्कर, डीडीओ आरएस गौतम, सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, डीएसओ एसपी शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें