फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद वस्तुएं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

Thu, 24 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर खाद वस्तुओं में मिलावट और उसकी जांच की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। मिलावटी खाद्य स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए मिलावट को रोकने पर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों और जागरूक नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र श्रीवास्तव ने कहा कि आजकल सभी खाद्य वस्तुओं में मिलावट देखी जा रही है। दूध में पानी मिला दिए जाने से उसकी गुणवत्ता कम हो जाती है। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिलावटी खाद वस्तुओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने मिलावट कर जांच किए जाने के तरीके बताए। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने खाद वस्तुओं के मिलावट के प्रति जागरूक करते हुए व्यापारियों और आम जनता से विभाग को समय पर मिलावट की जानकारी देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को वितरण अधिकारी ने भी संबोधित कर मिलावट को रोक लगाने के लिए व्यापारियों से अपेक्षित सहयोग मांगा है। उन्होंने मिलावट के रोकथाम के लिए टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर उपभोक्ताओं से सूचना देने की अपील की। राष्ट्रीय खाद दिवस के मौके पर राधेलाल गुप्ता, शशांक गुप्ता, रामजी गुप्ता, कमलेश सोनी सहित तमाम व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें