फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज मंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Sun, 18 Jun 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/ महोबा
विज्ञापन
खनिज मंत्री को मुकुट पहनाते पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश की खनिज राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। खनिज राज्य मंत्री रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के उपक्रम टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन योजना, बीमा योजना आदि का लाभ आम जनता को मिल रहा है। केंद्र सरकार का मकसद है कि योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर व गरीब तबके तक पहुंचे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो गया है। सरकार ई-टेंडरिंग के जरिए खनन के पट्टे करके अच्छा राजस्व इकट्ठा कर रही है। इससे प्रदेश का विकास होगा। पूर्व की सरकारों में अवैध खनन कराकर अपनी झोली भरी है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी अवैध खनन की शिकायतें पाई जाएगी। अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पदाधिकारियों ने माला पहनाकर खनिज मंत्री का स्वागत किया। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने चांदी का मुकुट पहनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पालिका चेयरमैन पुष्पा अनुरागी, रामकिशोर साहू, चक्रपाणि त्रिपाठी, गोपालदत्त पांडेय, नीरज रावत, संजीव उपाध्याय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व आल्हा चौक में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, पुष्पेंद्र गुप्ता, तेजेंद्र पाटकार ने खनिज मंत्री का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें