फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर संचालक समेत तीन पर खनिज अधिनियम की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अवैध परिवहन के मामले में खनिज मुहर्रिर की तहरीर पर क्रशर संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पत्थर मंडी कबरई में कानपुर रोड स्थित खनिज चेक पोस्ट में तीन जुलाई की रात वाहनों की जांच के दौरान गिट्टी से भरा एक ट्रक अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। कर्मचारियों ने जब परिवहन से संबंधित प्रपत्र मांगे तो चालक कुछ भी नहीं दिखा सका।
जिस पर होमगार्ड नंदराम व अवधेश नारायण ट्रक को कबरई थाने ले जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए चलते ट्रक से चाबी निकालने के बाद कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन

बाद में दूसरे चालक के माध्यम से ट्रक को कबरई मंडी परिसर में खड़ा कराया गया। जांच में उक्त ट्रक फैैजान निवासी खम्हरिया, हमीरपुर का निकला। खनिज अधिकारी के आदेश पर खनिज मुहर्रिर उमेश कुमार ने कबरई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक, ट्रक मालिक फैजान व स्टोन क्रशर संचालक के खिलाफ खनिज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें