फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका स्थगित, अब पालिका करेगी मेले में दुकानों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले को लेकर महंगी दुकानें आवंटित करने की शिकायत पर ठेका स्थगित कर दिया गया है। अब नगर पालिका प्रशासन दुकानों का आवंटन करेगा। जिसके लिए समिति गठित कर दी गई है। चार हजार से लेकर आठ हजार रुपये की दुकानें आवंटित होंगी। शनिवार से कीरत सागर तट पर तीन काउंटर लगाकर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 अगस्त से कीरत सागर तट पर भव्य कजली मेला लगेगा। दुकानों के आवंटन के लिए जिला प्रशासन ने ठेका दिया था। ठेकेदार 10 से 15 हजार रुपये प्रति दुकान आवंटित किए जाने से दुकानदार भड़क गए थे। व्यापारियों ने महंगी दुकानों का विरोध जताते हुए डीएम से शिकायत की थी। जिसके बाद ठेका निरस्त कर दिया गया है। दुकानों का आवंटन पालिका प्रशासन करेगी। इसके लिए एसडीएम जितेंद्र कुमार, पालिका ईओ अवधेश यादव व जिला बचत अधिकारी सीएल साहू नामित किए गए हैं।
तीन श्रेणियों में होगा आवंटन
दुकानों का आवंटन तीन श्रेणियों में रखा गया है। सबसे आगे की दुकानें आठ हजार, बीच में छह हजार और सबसे आखिरी में चार हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। दुकानों की कीमत आधी होने पर दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। पालिका के वरिष्ठ लिपिक अरुण शुक्ला ने बताया कि शनिवार से दुकानों का आवंटन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें