मकान में लगी आग पर काबू पाते ग्रामीण
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़/खन्ना। जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक खेत व मकान में आग लगने से हजारों रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी है।
कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला कठवरिया निवासी मातादीन सेन पुत्र गंगादीन के खेत में पांच बीघा में लगी चना व गेहूं की फसल मड़ाई के लिए रखी थी। थ्रेसर मशीन से मड़ाई करते हुए मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने विकाराल रूप धारण करते हुए पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, तभी समीप में खड़े ट्रैक्टर ने भी आग पकड़ ली।
आग की घटना में करीब 70 हजार रुपये की क्षति का आकलन किया जा रहा है। सूचना पर लेखपाल अशोक विश्वकर्मा ने अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ग्योड़ी निवासी सजीवन पुत्र हरप्रसाद के मकान में अचानक आग लग जाने से ढ़ाई लाख रुपये कीमत का सामान, नगदी च गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्यूबवेल से आग बुझ सकी लेकिनप तक तक गृहस्थी का सामान व 30 हजार रुपये नगद जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी है।