फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा बुखार से अधेड़ की मौत, मरीजों में मिल रहे डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/खरेला। वायरल बुखार से बढ़ते प्रकोप के बीच अधिकांश मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन पांच से 10 मरीजों की जांच कराई जा रही है। चार दिन पहले मां-बेटे में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। अस्पताल के द्वितीय तल में 20 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। बृहस्पतिवार को बुखार से अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन

बीते एक माह से मौसम में आएदिन हो रहे बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुट रही है। प्रतिदिन 150 से 200 मरीजों की पैथोलॉजी में जांच कराई जा रही है। अधिकांश मरीज वायरल और टायफायड से ग्रसित निकल रहे हैं लेकिन उनमें डेंगू जैसे लक्षण मिल रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की एलाइजा जांच शुरू करा दी है। तहसील चरखारी के कुड़ार निवासी रामस्वरूप (48) तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। बुधवार की रात उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलग से वार्ड बनाया गया। आरटीपीसीआर लैब में डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। हालांकि, चार दिन से किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें