महोबा। बजरिया निवासी श्याम बाबू (52) बेरोजगार है। मंगलवार की शाम वह कोई जहरीला पदार्थ खाकर घर पहुंचा और बड़े भतीजे चिंटू को जहर खाने की बात बताई। तब परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां देर रात उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि श्याम बाबू अविवाहित था और कोई काम नहीं करता था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसका उपचार झांसी में चल रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।(संवाद)
-
महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेक पर ईदगाह के पास महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त विशेखा देवी (57) निवासी मंगरौल जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र प्रमोद ने बताया कि मां के चहेरे व गर्दन में सूजन की बीमारी थी। जिसका छतरपुर में उपचार भी चल रहा था। दो दिन पहले वह छतरपुर दिखाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन बजरिया स्थित बड़े भाई तिलक के यहां बहू व नाती को देखने को रुक गई। मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)